Some health workers at Health NZ public hospitals and services are planning to strike on Thursday 23 October to 7am on Friday 24 October.
Emergency departments will be open for emergencies only. For more information:
Some health workers at Health NZ public hospitals and services are planning to strike on Thursday 23 October to 7am on Friday 24 October.
Emergency departments will be open for emergencies only. For more information:
COVID-19 टीके 5 और उससे अधिक आयु के सभी लोगों के लिए निःशुल्क हैं। यह 6 महीनों से बड़े तमारिकी (बच्चों) को भी उपलब्ध है जिन्हे COVID-19 हो जाने पर गंभीर बिमारी का खतरा अधिक है। पता लगाएँ कि उन्हें (टीकों को) कब लगवाना है, कितने टीके लगवाने हैं और उन्हें कैसे प्राप्त करना है।
COVID-19 एक सांस संबंधी बीमारी है जो आपके फेफड़ों, वायुमार्ग और अन्य अंगों को प्रभावित करती है।
तमारिकी (बच्चे) और युवा लोग जिन्हे COVID-19 है, उनमें आमतौर पर कोई लक्षण नहीं होंगे या सर्दी के समान केवल हल्के सांस सम्बंधित लक्षण होंगे। लेकिन, कुछ लोग बहुत बीमार हो सकते हैं और उन्हें अस्पताल जाने की आवश्यकता पड़ सकती है।
प्रतिरक्षित लोगों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने की संभावना कम होती है। COVID-19 के लक्षण, टैस्ट, उपचार और बहुत कुछ के बारे में अधिक जानें।
भले ही आपको या आपके तमारिकी (बच्चे) को COVID-19 हो चुका हो, फिर भी आपको अपने सभी अनुशंसित COVID-19 टीकाकरण करवाने चाहिए। इससे आपको गंभीर बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। यह लंबे समय तक COVID रहने के खतरे को भी कम कर सकता है।
आपको कोई भी COVID-19 टीका लगवाने से पहले, सकारात्मक टैस्ट के बाद 6 महीने इंतजार करना चाहिए।
यदि आपको गंभीर बीमारी का खतरा अधिक है तो हो सकता है कि आप 6 महीने से पहले ही एक और टीका लगवा सकें। अपनी अगली खुराक कब लेनी है इसके बारे में अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें।
आओटियारोआ न्यूज़ीलैंड में 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए COVID-19 टीके मुफ्त हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके वीसा या नागरिकता की स्थिति क्या है।
आपको कितनी खुराकों की जरूरत है यह आपकी उम्र और अन्य नैदानिक परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
आप पता लगा सकते हैं कि आपको आखिरी COVID-19 टीका कब लगा था।
My Covid Record (माई कोविड रिकॉर्ड)external link
6 महीने से 4 साल की उम्र तक के तमारिकी (बच्चों) को शिशुओं के लिए बनी फाइज़र COVID-19 XBB वैक्सीन ही मिल सकती है, अगर उन्हें COVID-19 से गंभीर बीमारी का खतरा अधिक है। ऐसा तब होता है जब उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता गंभीर रूप से कमज़ोर होती है या उनमें जटिल या कई स्वास्थ्य स्थितियाँ होती हैं।
हैल्थ कंडीशंस (स्वास्थ्य स्थितियों) में शामिल हैं:
पात्रता मानदंड के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी आपको स्टारशिप वेबसाइट पर मिल सकती है:
बच्चों में COVID-19 के जोखिम कारक (रिस्क फैक्टर्स) — Starship (स्टारशिप)external link
उन्हें XBB (एक्सबीबी) वैक्सीन की 3 खुराकों की आवश्यकता है।
जिन तमारिकी (बच्चों) को पहली खुराक 5 वर्ष से कम उम्र में दी गई है, उन्हें फिर भी 3 खुराकों की आवश्यकता होगी – भले ही वे पहली या दूसरी खुराक के बाद 5 वर्ष के हो जाएं।
कुछ जोखिम वाले और प्रतिरक्षाविहीन (इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड) तमारिकी (बच्चे) जिन्होंने COVID-19 वैक्सीन के पिछले संस्करण के साथ अपनी प्रारंभिक खुराक (एक प्राथमिक कोर्स पूरा किया) प्राप्त किया है, उन्हें XBB COVID-19 वैक्सीन की 1 और खुराक मिल सकती है यदि उनकी अंतिम खुराक या COVID-19 संक्रमण के बाद 6 महीने हो गए हैं।
अपने डॉक्टर, नर्स या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से अपने बच्चे की विशिष्ट परिस्थितियों के बारे में बात करें।6 महीने से 4 साल की उम्र तक के तमारिकी (बच्चे), जिनमें ये स्वास्थ्य स्थितियाँ नहीं हैं, उनमें COVID-19 संक्रमण से गंभीर बीमारी होने की संभावना बहुत कम होती है और इसलिए वे टीका लगवाने के लिए पात्र नहीं हैं।
उनका सामान्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता आपका इस बारे में मार्गदर्शन कर सकता है कि वे इस टीके के लिए पात्र हैं या नहीं।
5 से 11 वर्ष की आयु के स्वस्थ तमारिकी (बच्चों) को फाइज़र COVID-19 XBB वैक्सीन की 1 खुराक के साथ COVID-19 से बचाया जा सकता है।
इससे तमारिकी को COVID-19 से होने वाली गंभीर बीमारी के खिलाफ अच्छी सुरक्षा मिलती है और इसका अर्थ है कि तमारिकी आगे की खुराक के लिए पात्र नहीं हैं।
जिन तमारिकी (बच्चों) को टीका लगाया गया है, उन्हें COVID-19 होने पर गंभीर बीमारी और अस्पताल जाने की संभावना कम है।
यदि तमारिकी (बच्चे) के पिछले टीके का कोर्स पूरा नहीं हुआ है, तो उन्हें अगली खुराक के रूप में XBB टीका दिया जाएगा। अपने डॉक्टर, नर्स या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से अपने बच्चे की विशिष्ट परिस्थितियों के बारे में बात करें।
जोखिम में और प्रतिरक्षाविहीन तमारिकी (बच्चे) फाइज़र COVID-19 XBB वैक्सीन के लिए पात्र हैं और गंभीर बीमारी से बचाव के लिए उन्हें वैक्सीन की 1 से अधिक खुराक की आवश्यकता हो सकती है।
यदि तमारिकी (बच्चे) के पिछले टीके का कोर्स पूरा नहीं हुआ है, तो उन्हें अगली खुराक के रूप में XBB टीका दिया जाएगा।
कुछ जोखिम वाले और प्रतिरक्षाविहीन (इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड) तमारिकी (बच्चे) जिन्होंने COVID-19 वैक्सीन के पिछले संस्करण के साथ अपनी प्रारंभिक खुराक (एक प्राथमिक कोर्स) प्राप्त किया है, उन्हें XBB COVID-19 वैक्सीन की 1 और खुराक मिल सकती है यदि उनकी अंतिम खुराक या COVID-19 संक्रमण के बाद 6 महीने हो गए हैं।
अपने बच्चे के विशेष हालातों के बारे में अपने डॉक्टर, नर्स या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें।
पात्रता मानदंड के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी आपको स्टारशिप वेबसाइट पर मिल सकती है:
बच्चों में COVID-19 के जोखिम कारक (रिस्क फैक्टर्स) — Starshipexternal link (स्टारशिप) बाहरी लिंक
12 से 15 वर्ष की आयु के रंगताही (युवा लोग) फाइज़र XBB वैक्सीन की एकल खुराक के लिए पात्र हैं।
16 वर्ष से कम उम्र के स्वस्थ तमारिकी (बच्चे) अतिरिक्त खुराक के लिए पात्र नहीं हैं।
12 से 15 वर्ष की आयु के रंगताही जिन्हे गंभीर बीमारी का बहुत जोखिम है उनको अतिरिक्त खुराक दी जा सकती है, इनमे गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। अपने डॉक्टर, नर्स या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से इस बारे में बात करें कि क्या इसकी सलाह दी जाती है
16 से 29 वर्ष की आयु के लोग निम्न के लिए पात्र हैं:
जिन लोगों को COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा है, उन्हें अतिरिक्त बूस्टर खुराक भी मिल सकती है। इनमें शामिल हैं:
30 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्क निम्न प्राप्त कर सकते हैं:
आप अतिरिक्त बूस्टर खुराकें प्राप्त कर सकते हैं, भले ही आपने पहले कितनी खुराकें ली हों और आपको आपकी अंतिम खुराक के 3 से 6 महीने बाद COVID-19 वैक्सीन लग सकती है। उदहारण के लिए, यदि आपको COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा अधिक है।
आओटियारोआ न्यूज़ीलैंड में हम जिस मुख्य COVID-19 वैक्सीन का उपयोग करते हैं वह Pfizer-BioNTech द्वारा बनाई गई है।
फाइज़र के टीकों का उपयोग 6 महीने और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए किया जाता है।
फाइज़र की वैक्सीन ही एकमात्र मेडसेफ-अनुमोदित और वित्त पोषित वैक्सीन है जो आओटियारोआ न्यूजीलैंड में उपयोग के लिए उपलब्ध है।
Pharmac (फार्मेक) ने पहले COVID-19 के लिए नोवावैक्स वैक्सीन को वित्त-पोषित (फंड) किया है। परन्तु, जुलाई 2024 में नोवावैक्स ने अपने नवीनतम वैक्सीन, नुवाक्सोविड XBB.1.5 वैक्सीन के अनुमोदन के लिए अपना आवेदन वापस लेने का निर्णय लिया। इसलिए, नोवावैक्स वैक्सीन वर्तमान में आओटियारोआ न्यूजीलैंड में उपलब्ध नहीं है।
यदि आपके कोई प्रश्न हैं या आप अपने विकल्पों के बारे में बात करना चाहते हैं, तो अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें या टीकाकरण हेल्पलाइन को 0800 28 29 26पर कॉल करें।
आओटियारोआ न्यूज़ीलैंड में उपयोग के लिए स्वीकृत टीकों (वैक्सीन) के बारे में और वह आपकी सुरक्षा के लिए कैसे काम करते हैं के बारे में अधिक जानें।
नीचे सूचीबद्ध सभी समूहों के लिए COVID-19 टीकों की सलाह दी जाती है। आपकी स्थिति के अनुसार COVID-19 टीकाकरण और वे आपके लिए कैसे काम करते हैं, इसके बारे में जानकारी लें।
हम 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग जिनकी चिकित्सा स्थिति ऐसी है कि उनमें COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा अधिक है, उनको सलाह देते हैं कि वह वैक्सीन लगवाएं। मेडिकल कंडीशन्स (चिकित्सा स्थितियों) में निम्न शामिल हैंः
यदि आपको कोई अलग बुनियादी बीमारी है और आप निश्चित नहीं हैं कि क्या COVID-19 वैक्सीन का सुझाव आपकी परिस्थिति के लिए किया गया है या नही, या यदि आप किसी बारे में चिंतित हैं, तो अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करें।
यदि आपको कैंसर है, तो आपको COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा ज्यादा है
यदि आप वर्तमान में कैंसर का इलाज करा रहे हैं, तो आप COVID-19 का टीका लगवा सकते हैं। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह कैंसर के उपचार के साथ इंटरेक्ट (प्रतिकूल प्रभाव डालना) करता है। हो सकता है कि आपके उपचार के आधार पर, आप सर्वोत्तम प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के लिए उपचार के विभिन्न चरणों के बीच अपने टीके का समय निर्धारित कर सकें। आप अपने टीकाकरण के समय के बारे में अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से चर्चा कर सकते हैं।
आपके द्वारा अनुभव किए जाने वाले कोई भी दुष्प्रभाव सामान्य आबादी के समान होंगे। इसका कोई सबूत नहीं है कि अगर आपको कैंसर है तो वे बदतर होंगे।
यदि आपको कैंसर है और आपका इलाज पूरा हो चुका है, तो जब संभव हो आपको टीका लगवाना चाहिए। यदि आपको कोई चिंता है, तो आप अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात कर सकते हैं।
यदि आपको HIV है, तो आपको COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा ज्यादा है
फाइजर वैक्सीन की क्लिनिकल ट्रॉयल्स में HIV वाले लोगों को शामिल किया गया था। इस बात का कोई सबूत नहीं हैं कि यदि आपको HIV है, तो कोविड-19 वैक्सीन का कोई संभावित दुष्प्रभाव ज़्यादा होगा।
HIV से पीड़ित लोगों और अन्य टीकों के प्रति उनकी प्रतिक्रिया के बारे में हम जो जानते हैं उसके आधार पर:
यदि आपके [रोग का] निदान हाल ही में हुआ है और आप HIV का इलाज शुरू कर रहे हैं, तो अपने टीकाकरण के समय के बारे में अपने विशेषज्ञ से बात करें।
HIV के लिए आप PrEP समेत जो भी दवा ले रहे हैं, उससे COVID-19 के टीके के प्रभावी होनें में कोई बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। वैक्सीन (टीके) का आपकी HIV दवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
यदि आप इम्युनोकॉम्प्रोमाइज्ड हैं, तो आपको COVID-19 से गंभीर बीमारी होने का खतरा ज्यादा है।
आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करने वाली दवा या थेरेपी प्राप्त करते समय COVID-19 के टीके लगवा सकते हैं। सभी टीकों की तरह, आपकी प्रतिक्रिया उतनी मजबूत नहीं होगी जितनी कि पूरी तरह से कार्यशील प्रतिरक्षा प्रणाली वाले किसी व्यक्ति की होगी। लेकिन अगर आपको COVID-19 हो जाता है तो टीका लगवाने से आप ज्यादा अस्वस्थ होने से बच सकते हैं।
टीका लगवाने का सबसे अच्छा समय किसी भी नियोजित इम्यूनोसप्रेशन (प्रतिरक्षा दमन) से पहले होता है, लेकिन किसी भी उपचार में देरी न करें। COVID-19 का टीका लगवाने के बारे में अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता या विशेषज्ञ से बात करें।
आप गर्भावस्था के किसी भी चरण में फाइजर का टीका लगवा सकती हैं, जिसमें स्तनपान या गर्भवती होने की कोशिश के चरण भी शामिल हैं।
COVID-19 के खिलाफ टीका लगवाने का मतलब है कि आपके गंभीर रूप से बीमार होने की संभावना कम होती है। यह आपके गर्भवती होने के दौरान और जन्म के बाद आपके पेपी (शिशु) को COVID-19 से बचाने में भी मदद करता है।
आपकी शुरुआती 2 COVID-19 खुराक/ खुराकों के साथ-साथ, 12 वर्ष से अधिक उम्र की गर्भवती महिलाएं अतिरिक्त खुराकें ले सकती हैं, जब तक कि आखिरी खुराक या COVID-19 संक्रमण के बाद 6 महीने हो गए हों।
आप अपने COVID-19 टीके लगवाने के बारे में Healthline (हैल्थलाइन) विकलांगता टीम के प्रशिक्षित सलाहकार से बात कर सकते हैं। टीम उन लोगों से बनी है जिन्हें स्वयं विकलांगता का अनुभव है, या जिन्होंने विकलांग समुदाय के साथ काम किया है।
विकलांगता टीम सोमवार से शुक्रवार, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है।
जब आप टीकाकरण स्थल पर पहुंचेंगे, तो आपको साइन इन करना होगा। यदि आपको NZSL (न्यूज़ीलैंड सांकेतिक भाषा) दुभाषिया या सुलभ प्रारूप में जानकारी की आवश्यकता है, तो कृपया इसकी मांग करें।
जब आपका टीकाकरण कराने का समय आएगा, तो कर्मचारी आपसे पूछेंगे कि क्या आपको टीका देना ठीक है। यदि आप हाँ कहते हैं तो इसे सहमति कहा जाता है। यदि आप सहमति नहीं दे सकते हैं, तो कोई व्यक्ति जिसे आपके लिए निर्णय लेने की अनुमति है, वह आपके लिए सहमति दे सकता है।
टीका लगाने वाला आपसे यह प्रश्न भी पूछ सकता है कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं और आप कौन सी दवा लेते हैं।
यदि आप डरे हुए या चिंतित महसूस करते हैं तो यह एक आम है। यदि आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो टीका लगाने वाले से पूछें।
अपना टीका लगवाने के बाद आपको 15 मिनट तक इंतजार करना होगा। यदि आपके लिए यह मुश्किल है, तो आप कहीं और प्रतीक्षा करने के बारे में पूछ सकते हैं।
इससे पहले कि आप टीका लगवाएं, आपको कुछ चीजों की योजना बनाने या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता या अपने टीका लगाने वाले के साथ चर्चा करने की आवश्यकता हो सकती है।
सभी को संकुचित करें
Mpox (एमपोक्स) और COVID-19 के टीकों के बीच कम से कम 4 सप्ताह का अंतर रख कर लगवाना चाहिए।
अन्य सभी टीके किसी भी अन्य COVID-19 टीके की तरह पहले, बाद में या उसी समय दिए जा सकते हैं।
आप अपनी दूसरी खुराक आओटियारोआ न्यूज़ीलैंड में लगवा सकते हैं। यह जरूरी है कि इसे आप अपनी पहली खुराक के कम से कम 3 सप्ताह बाद लगवाएं।
AstraZeneca (एस्ट्राजेनेका) टीका अब आओटियारोआ में उपलब्ध नहीं है। आप अपनी दूसरी खुराक के लिए फाइज़र का टीका लगवा सकते हैं।
ऐसी अवस्था में, हम आपको आओटियारोआ में फाइज़र वैक्सीन की एक खुराक लेने की सलाह देते हैं।
बुकिंग करते समय, आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपने पहले ही 1 खुराक ले ली है, वह कौन सा टीका था, और उसे लगवाने की तारीख क्या थी। Book My Vaccine (बुक माई वैक्सीन) गणना करेगा कि आप फाइजर वैक्सीन की खुराक कब ले सकते हैं।
ये टीके विनिमेय (आपस में बदलने के लिए) नहीं हैं, लेकिन आपको फाइजर वैक्सीन की एक अतिरिक्त खुराक पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सभी टीके COVID-19 वायरस के एक ही हिस्से के प्रति प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को लक्षित करते हैं।
यदि आपने जॉनसन एंड जॉनसन (जैनसेन) वैक्सीन की एक खुराक ली है, तो आपको दूसरी खुराक की जरूरत नहीं है।
फाइज़र वैक्सीन, आओटियारोआ में अतिरिक्त खुराकों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मुख्य टीका है, भले ही आपने अपनी पिछली खुराकों के लिए एक अलग टीका लगवाया हो।
यदि आपको अतीत में किसी टीके या इंजेक्शन से गंभीर या तत्काल एलर्जी की प्रतिक्रिया हुई थी, तो अपने टीका लगाने वाले से इस बारे में बात करें।
दुष्प्रभाव एवं प्रतिक्रियाएं
यदि आपको अतीत में किसी टीके या इंजेक्शन से गंभीर या तत्काल एलर्जी की प्रतिक्रिया हुई थी, तो अपने टीका लगाने वाले से इस बारे में बात करें।
यदि निम्न में से किसी की भी वजह से आपका एनाफिलेक्सिस (अत्यधिक प्रतिक्रिया) का इतिहास है तो आपको अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से बात करनी चाहिए कि कौन सा टीका आपके लिए उपयुक्त है:
आप जब अपना टीका बुक करते हैं, तो आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपको अपनी अप्वॉइंटमेंट के दौरान सहायता की आवश्यकता है।
सहायता में शामिल हैं:
यदि आप ऑनलाइन बुक करते हैं, तो हमें यह सुनिश्चित करने के लिए आपसे संपर्क करने की आवश्यकता हो सकती है कि हम आपके चुने हुए टीकाकरण स्थल पर आपकी आवश्यकताओं को पूरा कर पायेंगे।
रेडियोग्राफर या विशेषज्ञ को सूचित करें कि आपको हाल ही में [COVID-19 का] टीका लगाया गया है।
टीका कभी-कभी आपके बगल या गर्दन में स्थित लिम्फ नोड्स को कुछ दिनों के लिए सुजा सकता है। इसे मैमोग्राम, अल्ट्रासाउंड, सीटी या एमआरआई स्कैन पर कुछ हफ्तों तक देखा जा सकता है।
आपको इन अप्वॉइंटमेंट में देरी नहीं करनी चाहिए। यदि आपको कोई चिंता है तो अपने विशेषज्ञ या रेडियोग्राफर से बात करें।
आपके टीके से पहले, आपसे पूछा जाएगा:
एक जिम्मेदार वयस्क को बच्चे के साथ उनकी अप्वॉइंटमेंट पर जाना होगा। इसमें माता-पिता, परिवार का वयस्क सदस्य, विश्वसनीय पारिवारिक मित्र, कानूनी पॉवर ऑफ अटर्नी या whanaungatanga (व्हानौँगटांगा) देखभालकर्ता हो सकता है।
यदि टमैटी (बच्चे) की उम्र 12 वर्ष से कम है तो उसके कानूनी अभिभावक को उनके लिए सहमति देनी होगी।
यदि अप्वॉइंटमेंट के समय बच्चे के साथ जाने वाला वयस्क बच्चे का कानूनी अभिभावक नहीं है तो:
COVID-19 टीकारण सहमति फॉर्म [PDF, 244 KB]external linkPDF
यह एक मानक सहमति प्रक्रिया है।
जबकि 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के रंगताही (युवाओं) को अपनी सहमति देने का अधिकार प्राप्त है, हम सलाह देते हैं कि वे अपने माता-पिता, whānau (विस्तृत परिवार) या किसी विश्वसनीय सहायक व्यक्ति के साथ टीकाकरण के बारे में बात करें।
टीकाकरण से पहले एक स्वास्थ्य पेशेवर उनके साथ वैक्सीन के बारे में बात करेंगे। वे हाँ या ना कह सकते हैं, या अपने देखभालकर्ता से उनके लिए सहमति देने के लिए कह सकते हैं।
जब आपका टीकाकरण कराने का समय आएगा, तो कर्मचारी आपसे पूछेंगे कि क्या आपको टीका देना ठीक है। यदि आप हाँ कहते हैं तो इसे सहमति कहा जाता है। यदि आप सहमति नहीं दे सकते हैं, तो कोई व्यक्ति जिसे आपके लिए निर्णय लेने की अनुमति है, वह आपके लिए सहमति दे सकता है।
अधिकांश दवाओं की तरह, टीके भी कभी-कभी प्रतिक्रियाओं का कारण बन सकते हैं। ये [प्रतिक्रियाएं]आम तौर पर हल्की होती हैं, और ये हर किसी को नहीं होंगी।
हल्की प्रतिक्रियाएं सामान्य हैं और दर्शाती हैं कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली टीके के प्रति प्रतिक्रिया कर रही है।
टीके के सामान्य दुष्प्रभावों या प्रतिक्रियाओं के बारे में जानें और यदि आपको कोई [दुष्प्रभाव] हो तो क्या करें।
व्यक्ति या समूहों के लिए टीकाकरण ऑनलाइन या फोन पर बुक किया जा सकता है। आप अपनी बुकिंग को ऑनलाइन बदल या रद्द भी कर सकते हैं।
टीके की बुकिंग, या अपनी जरूरतों के लिए विशिष्ट सहायता कैसे प्राप्त करें, इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
यह संभव है कि आपका स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, हाउओरा या फ़ार्मेसी भी COVID-19 के टीके लगा रहे हों। यह जानने के लिए, उन्हें सीधे फोन करें या Healthpoint की वेबसाइट पर जाएं।
COVID-19 टीकाकरण — Healthpointexternal link (हैल्थप्वाइंट)
कुछ टीकाकरण केंद्र पूरी तरह से सुलभ हैं। आपका परिवार, whānau (परिवार) और सहायक कर्मचारी भी आपके साथ अपना टीका लगवा सकते हैं। Healthpoint (हैल्थप्वाइंट) पर एक सुलभ टीकाकरण स्थल खोजें।
COVID-19 टीकाकरण— Healthpoint (हैल्थप्वाइंट)
आप उस विकलांगता टीम से बात कर सकते हैं जिसे विकलांगता का सीधा अनुभव है। वे आपकी निम्न में सहायता कर सकते हैं:
विकलांगता टीम सोमवार से शुक्रवार, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है।
जिस किसी को भी सुरक्षित रूप से अपने घर से बाहर जाने में कठिनाई होती है, तो उन्हें घर पर ही टीका लगाया जा सकता है।
अपने डॉक्टर से बात करें या COVID Vaccination Healthline (कोविड वैक्सीनेशन हैल्थलाइन) को 0800 28 29 26 पर फोन करें और बात करें कि आपकी जरूरतों के लिए कौन से विकल्प सबसे सही रहेंगे।